haridwaruttarakhand

मस्ती की पाठशाला में, इमैक समिति के संग बच्चों ने मनाया लोहड़ी का पर्व

हरिद्वार। इमैक समिति द्वारा नमामि गंगे, (Namami Gange) चंडी घाट पर घाट के निर्धन बच्चों के लिए निरंतर संचालित की जा रही “मस्ती की पाठशाला” में इंटरनेशनल इनरव्हील की टीम ने अपने 101 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इनरव्हील की रूचिता सक्सेना के नेत्तृत्व में घाट के बच्चों के साथ भारतीय संस्कृति के प्रतीक लोहड़ी के पावन पर्व को प्रसन्नता के साथ मनाया और बच्चों के साथ केक काट कर उपहार स्वरूप चित्रकारी के लिए रंग, पेंसिल, स्टेशनरी, भोजन सामग्री आदि वितरित की।

बच्चों ने eMACH समिति द्वारा सिखाए गए स्वागत गीत से अतिथियों का अभिनंदन किया और मनोहर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इनर व्हील की अध्यक्ष रुचिता सक्सेना ने इनर व्हील के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी। आपने eMACH समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इमैक समिति का सहयोग करने का आश्वासन दिया। साथ ही इनरव्हील टीम ने समिति की कोर टीम को इस अवसर अपना बैज लगा कर सम्मानित किया।

इमैक समिति के अध्यक्ष आशीष कुमार झा ने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी देते घाट पर आए हुए इनर व्हील टीम के अतिथि सदस्यों का स्वागत किया। समिति की सचिव डॉ० मौसमी गोयल ने इमैक समिति के दृष्टिकोण और कार्यों के बारे में जानकारी देकर सबका आभार व्यक्त किया। कार्यकम का कुशल संचालन युवा टीम के अध्यक्ष आयुष डंगवाल ने किया।

इस अवसर पर सह सचिव आशा चौधरी, उपाध्यक्ष हेमा भंडारी, कोर सदस्या सुनीता झा, रेखा, राखी आदि के साथ इनरव्हील की महिला सदस्याएं मंजू वत्स, प्रियंका पाण्डेय, नीति गर्ग, मोनिका मोदी, विभा गर्ग, मोनिका अरोरा, विनीता गोनियाल आदि भी उपस्थित रहीं। सभी ने बच्चों को नव वर्ष की मंगल शुभकामनाऐं भी दी और बच्चों के साथ उल्लासपूर्ण तरीके से लोहड़ी का पर्व मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button