dehradunuttarakhand

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट और वसुंधरा संस्था ने किया पूर्णानंद घाट पर गंगा आरती के बाद शपथ का आयोजन

ऋषिकेश। निष्पक्ष मतदान के लिए जागरुकता अभियान (Awareness campaign for fair voting) के तहत ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट और वसुंधरा संस्था की ओर से पूर्णानंद घाट पर गंगा आरती के बाद शपथ का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को जाति, धर्म, भाषा, समुदाय के भेदभाव से ऊपर उठकर मतदान करने का संकल्प दिलाया गया। निकाय चुनाव में बढ़चढ़ कर भागेदारी के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से जागरुकता अभियान भी शुरु कर दिए गए हैं। इसी के तहत मंगलवार शाम को मुनि की रेती क्षेत्र के पूर्णानंद घाट पर ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट और वसुंधरा संस्था की ओर से शपथ व संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सही लोगों ने पहले गंगा आरती की। ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि नगर पंचायत, नगर पालिका व नगर निगम के बोर्ड शहर के विकास की पहली सीढ़ी होते हैं।

यदि यहां मेयर व अध्यक्ष के साथ ही पार्षद, सभासद अपनी जिम्मेदारियों के प्रति ईमानदार व गंभीर होंगे तो क्षेत्र का विकास होगा। वसुंधरा संस्था की प्रियंका नेगी, डा. ज्योति शर्मा, रीता सेमवाल, सरिता पेटवाल ने कहा कि हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि जाति, धर्म, भाषा, समुदाय के भेदभाव से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए। साथ ही इसके लिए अन्य लोगों को भी जागरुक करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों को जाति, धर्म, भाषा, समुदाय के भेदभाव से ऊपर उठकर मतदान करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में एसआर. एस्ट्रो वर्ल्ड संस्थापक ज्योतिषाचार्य आचार्य सोनिया राज, पुष्पा शर्मा, आशा डंग, वंदना नेगी, प्रमिला, गायत्री देवी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button